रक्षाबंधन पर पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे ‘हमारी राधा’ के अक्षय म्हात्रे

मुंबई, अगस्त 2026: अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर का किरदार निभा रहे अभिनेता अक्षय म्हात्रे के लिए रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार से मिली एक खूबसूरत परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर है। अक्षय की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन हर साल वे जिन बहनों से राखी बंधवाते हैं, उनके साथ उनका रिश्ता उनके पिता से जुड़ी एक खास परंपरा की वजह से बना है।

अक्षय के पिता की भी कोई सगी बहन नहीं थी। बचपन में उनके मोहल्ले की लड़कियां उन्हें राखी बांधा करती थीं। समय के साथ ये रिश्ते मजबूत होते गए और उनके पिता ने इन रिश्तों को हमेशा पूरे अपनापन के साथ निभाया। पिता को इस परंपरा को संजोते हुए देखकर अक्षय ने भी इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज वे रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से राखी बंधवाते हैं और इस रिश्ते को उसी प्यार और आत्मीयता के साथ निभाते हैं।

यह भी पढ़े - ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन

अक्षय का मानना है कि रक्षाबंधन की खूबसूरती सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते में नहीं, बल्कि उन रिश्तों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी है, जो प्यार और विश्वास से बनते हैं। समय के साथ राखी के मौके पर तोहफे देने का तरीका जरूर बदला है। पहले उनके पिता बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने में उनकी मदद करते थे, जबकि अब उनकी पत्नी खुशी-खुशी यह जिम्मेदारी संभालती हैं।

अपनी इस खास परंपरा के बारे में अक्षय म्हात्रे ने कहा, “मेरे लिए रक्षाबंधन इसलिए खास है, क्योंकि यह उन रिश्तों को और मजबूत करने का दिन है, जिन्हें हम दिल से अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। मेरी कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन आज मेरी बहनें हैं और उनके साथ यह त्योहार मनाकर मैं उस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं, जिसकी शुरुआत मेरे पिता ने की थी। पहले मेरे पिता मुझे उनके लिए गिफ्ट खरीदने में मदद करते थे और अब यह जिम्मेदारी मेरी पत्नी संभालती हैं। मुझे आज भी याद है कि कुछ साल पहले मैंने अपनी बहनों को चांदी की ज्वेलरी गिफ्ट की थी और उन्हें वह बहुत पसंद आई थी। मेरे लिए रक्षाबंधन की यही खूबसूरती है—कुछ परंपराएं सिर्फ रस्मों की वजह से नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादों और प्यार की वजह से खास बन जाती हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।”

वहीं, ‘हमारी राधा’ की कहानी भी अब एक भावुक मोड़ की ओर बढ़ रही है। गिरधर को लेकर राधा के मन में बढ़ता शक उनके रिश्ते में भरोसे की परीक्षा लेने वाला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राधा का शक उसे गिरधर और शनाया के रिश्ते की सच्चाई तक पहुंचा पाएगा।

देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.