1,100 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिल रहा खेलों में आगे बढ़ने का मौका

मुंबई, अगस्त 2026: खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अच्छी ट्रेनिंग, सुविधाओं और लगातार सहयोग की जरूरत होती है। खासकर छोटे शहरों और कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए सही मार्गदर्शन और संसाधन उनके करियर को नई दिशा दे सकते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एक्सिस बैंक ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल-केंद्रित पहलों की जानकारी साझा की। बैंक के अनुसार, तीन साल से भी कम समय में करीब 1,100 खिलाड़ियों, पैरा-एथलीट्स, प्रशिक्षकों और खेलों से जुड़े अन्य लोगों को सहयोग दिया गया है।

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड, होलसेल बैंक कवरेज, कॉरपोरेट सैलरी, सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर, विजय मुलबगल ने कहा, “खेलों में लोगों को प्रेरित करने और देश को एकजुट करने की ताकत है। हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और ऐसा सहयोग देना है, जिससे भारतीय खेलों को लंबे समय तक मजबूती मिले।”

यह भी पढ़े - उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और वाई4डी फाउंडेशन की पहल से 100 युवाओं को मिली रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स की ट्रेनिंग

ट्रेनिंग से लेकर पोषण तक मदद

वित्त वर्ष 2024-25 से खेल एक्सिस बैंक की सीएसआर पहलों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बैंक ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) के साथ मिलकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, पोषण और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं में सहयोग दे रहा है।

वित्त वर्ष 2025-26 में ओजीक्यू के माध्यम से 11 ओलंपिक और 9 पैरालंपिक खेलों के 468 एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को समर्थन दिया गया।

मणिपुर के युवा जुडोकाओं को भी सहयोग

बैंक इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) के साथ मिलकर जूडो खिलाड़ियों के लिए भी कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत मणिपुर के 560 युवा जूडो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें 47 महिला खिलाड़ियों को कर्नाटक स्थित आईआईएस में आवासीय छात्रवृत्ति और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक नवी मुंबई में शूटिंग, बेंगलुरु में स्पोर्ट्स साइंस और देवरिया में तीरंदाजी से जुड़े केंद्रों के विकास में भी सहयोग कर रहा है।

इन पहलों के जरिए बैंक का फोकस खिलाड़ियों को केवल आर्थिक मदद देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, पोषण, खेल विज्ञान और बेहतर सुविधाओं के जरिए लंबे समय तक अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.