बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

बलिया: जनपद में बाल विवाह की सूचना मिलने पर गठित टीम ने रसड़ा थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जांच की और बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया। टीम ने संबंधित पक्ष को बाल विवाह प्रतिषेध कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

जांच के दौरान टीम ने संबंधित पक्ष को बताया कि बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। टीम की पहल के बाद विवाह की प्रक्रिया को रोक दिया गया। साथ ही संबंधित पक्ष से भविष्य में बाल विवाह नहीं करने की लिखित घोषणा भी ली गई।

यह भी पढ़े - बलिया में राहगीरों से बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

इस कार्रवाई में अज़हर अली, विनोद सिंह, अंजलि सिंह और आकांक्षा राय सहित रसड़ा थाना पुलिस के कांस्टेबल शामिल रहे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सक्रिय सहयोग करें। यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि बच्चों का सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.