- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटने का आरोप
कानपुर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटने का आरोप
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी के दौरान देवर-भाभी के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक को 55 टांके लगे हैं।
बेटे की बात सुनकर उसकी मां नाराज हो गई और वह अपनी देवरानी व देवर से विवाद करने लगी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक की भाभी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तत्काल घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवक को 55 टांके लगाए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
