पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति

भोपाल, अक्टूबर 2026: भोपाल के अहिंसा बिहार, अयोध्या बाईपास क्षेत्र में छह लेन सड़क निर्माण के दौरान थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव हुआ और आसपास के सैकड़ों उपभोक्ताओं की पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) आपूर्ति प्रभावित हुई।

जानकारी मिलते ही थिंक गैस की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रभावित पाइपलाइन के हिस्से को अलग कर गैस आपूर्ति बंद की। इसके बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मरम्मत और बहाली का काम शुरू किया गया। कंपनी के मुताबिक, करीब चार घंटे के भीतर प्रभावित क्षेत्र में गैस आपूर्ति बहाल कर दी गई।

यह भी पढ़े - दशहरे पर सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, कौन-सी आदतें छोड़ना चाहते हैं

कंपनी के अनुसार, पाइपलाइन के मार्ग पर पहचान चिह्न, चेतावनी संकेतक और आपातकालीन संपर्क नंबर लगाए गए हैं। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य के लिए खुदाई करने वाले बाहरी ठेकेदार ने काम शुरू करने से पहले थिंक गैस को इसकी जानकारी नहीं दी। कंपनी का कहना है कि घटना के बाद भी संबंधित पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

‘डायल बिफोर यू डिग’ का पालन जरूरी

थिंक गैस ने सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और आम लोगों से ‘डायल बिफोर यू डिग’ पहल का पालन करने की अपील की है। कंपनी के मुताबिक, किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र में भूमिगत गैस पाइपलाइन की मौजूदगी की जानकारी लेना और गैस वितरण कंपनी को सूचित करना जरूरी है।

पूर्व सूचना देने से पाइपलाइन को होने वाले नुकसान, गैस रिसाव, दुर्घटनाओं और उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

घटना के संबंध में थिंक गैस ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

खुदाई शुरू करने से पहले थिंक गैस को सूचित करने के लिए टोल-फ्री नंबर: 1800 5727 105

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.