- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 अक्टूबर को, सोनी मैक्स पर दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी का दमदा...
‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 अक्टूबर को, सोनी मैक्स पर दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार एक्शन
मुंबई, अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन में सोनी मैक्स दर्शकों के लिए एक्शन और रोमांच से भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है। यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 अक्टूबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा।
नए अवतार में दिखेंगी आलिया भट्ट
फिल्म में आलिया भट्ट एक अलग और दमदार अवतार में नजर आती हैं। वह एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे मारने की ट्रेनिंग दी गई है। वहीं शरवरी भी अपने किरदार में जबरदस्त एक्शन और ऊर्जा के साथ दिखाई देंगी।
हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रोमांच से भरपूर ‘अल्फा’ दो महिला किरदारों की बेखौफ कहानी को सामने लाती है। फिल्म को त्योहारी सीजन में टेलीविजन दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।
आलिया भट्ट ने कहा कि थिएटर के बाद फिल्म का टेलीविजन के जरिए दर्शकों के घरों तक पहुंचना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम फिल्मों को परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों का हिस्सा बनाने का खूबसूरत समय है।
शरवरी ने भी फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के एक्शन, भावनाओं और इसकी दुनिया को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, घर पर परिवार के साथ फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक पलों को देखना अलग अनुभव होगा।
देखना न भूलें ‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।
