‘चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना Gen Z का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने बताई वायरल हुक लाइन की कहानी

मुंबई, अगस्त 2026: स्टार प्लस के नए शो ‘ये फितूर तेरा’ का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है और इसका नया ट्रैक ‘फील बनाते हैं’ युवाओं के बीच चर्चा में है। गाने की हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं’ को खास तौर पर Gen Z की भाषा और सोशल मीडिया कल्चर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने इस हुक लाइन के बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की है।

‘फील बनाते हैं’ को फ्रेश, फन और यूथफुल अंदाज में तैयार किया गया है। गाने के जरिए ‘ये फितूर तेरा’ की दुनिया में यंग लव, नई दोस्ती और आज की युवा पीढ़ी की बेफिक्र सोच की झलक देखने को मिलती है।

यह भी पढ़े - सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”

कैसे आया ‘चल ना रील बनाते हैं’ का आइडिया?

अमित त्रिवेदी ने बताया कि मेकर्स की कोशिश ऐसा गाना तैयार करने की थी, जिससे आज की युवा पीढ़ी आसानी से जुड़ सके। इसी दौरान सोशल मीडिया और खासकर रील्स की लोकप्रियता को देखते हुए इस हुक लाइन का आइडिया सामने आया।

अमित त्रिवेदी ने कहा, “हमें ‘ये फितूर तेरा’ जैसे Gen Z शो के लिए एक मजेदार गाना चाहिए था। गाने का कॉन्सेप्ट यह था कि एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है। उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए ‘चल ना रील बनाते हैं’ लाइन हमारे दिमाग में आई।”

उन्होंने आगे कहा कि आज लगभग हर कोई रील बना रहा है, इसलिए यह लाइन उन्हें काफी रिलेटेबल लगी।

गीत सागर ने लिखे हैं गाने के बोल

अमित त्रिवेदी ने गीतकार गीत सागर की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि गीत सागर ने गाने के मूड के साथ फीमेल लीड की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से शब्दों में उतारा है।

अमित ने कहा, “गीत सागर ने इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। उन्होंने गाने के मूड और फीमेल लीड के जज्बात को बहुत अच्छी तरह शब्दों में ढाला है।”

‘काफी समय बाद बनाया ऐसा मस्तीभरा गाना’

अमित त्रिवेदी के लिए भी ‘फील बनाते हैं’ को कंपोज करना खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि काफी समय बाद उन्हें इतना हल्का-फुल्का और मस्ती से भरपूर गाना तैयार करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “इस गाने को कंपोज करने में मुझे बहुत मजा आया। काफी समय बाद मुझे इतना हल्का-फुल्का और मस्तीभरा गाना बनाने का मौका मिला और मैंने इस पूरी प्रक्रिया को खूब एंजॉय किया।”

‘फील बनाते हैं’ के जरिए मेकर्स ने सोशल मीडिया और रील कल्चर को शो की युवा प्रेम कहानी से जोड़ने की कोशिश की है।

‘ये फितूर तेरा’ 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो को जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.