- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- मोदी की गारंटी से जीतेंगे लोकसभा चुनाव : उप मुख्यमंत्री अरूण साव
मोदी की गारंटी से जीतेंगे लोकसभा चुनाव : उप मुख्यमंत्री अरूण साव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव बुधवार को युवा सम्मेलन में धमतरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरा होने का रिकार्ड बन रहा है। जिससे जनता आत्मनिर्भर हो रही है। मोदी की गारंटी के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव जीतेगी। कांग्रेस पार्टी नेताविहीन होती जा रही है। जिसके कारण जनता उनसे दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार योग्य हैं। विधायक और पार्टी की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। जैन स्थानक भवन में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में कहा कि वे चुनावी दौरे पर आए हुए हैं। यहां के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान, गरीब, महिला, युवा वर्ग के हित में कार्य किया। लोगों के जीवन में परिवर्तन लाकर सुलभ बनाया है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। पिछले 100 दिनों में विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है, जो देश में रिकार्ड है। मोदी की गारंटियों ने देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता काम कर ही है।
