मुख्यमंत्री साय शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है।

मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में विराजित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

यह भी पढ़े - Chhattisgarh News: पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बोले सीएम विष्णु देव साय, कहा- छत्तीसगढ़ को उम्मीद से अधिक मिला केंद्र का सहयोग

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बाराबंकी। जिले के देवा-चिनहट मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों...
एनडीए की आज अहम बैठक, मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा
Rampur News: रामपुर में 12 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई
AESL करेगा भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट का अधिग्रहण, 4.7 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर का बनेगा पोर्टफोलियो
सन नियो के नए शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में नजर आएंगी आरती बिराजदार, वैदेही के किरदार को बताया प्रेरणादायक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.