- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- Chhattisgarh Crime: महिला डॉक्टर सुसाइड केस में प्रेमी गिरफ्तार, पति का दोस्त है आरोपी
Chhattisgarh Crime: महिला डॉक्टर सुसाइड केस में प्रेमी गिरफ्तार, पति का दोस्त है आरोपी
CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी व जिम संचालक से अफेयर था। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ सबूत नहीं मिलने का दावा किया, इसीलिए उसे आरोपी नहीं बनाया गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
ये है मामला
11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक की लाश सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई मिली थी। 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी निवासी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी। घटना के दिन भी उसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।
