पूर्व विधायक देवती कर्मा के निवास में घुसी तेज रफ्तार कार

रायपुर। रायपुर में पूर्व विधायक देवती कर्मा के निवास में रविवार अलसुबह तेज रफ्तार कार घुस गयी। जहां कार मुख्य द्वार के पास दीवार में कार टकरा गई। हादसे में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कुछ दूरी पर खड़े सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गये। घटना के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास के पास देवती कर्मा का शासकीय निवास है। सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं आरोपित चालक की भी तलाश की जा रही है। घटना से थोड़ी ही दूर पर सुरक्षाकर्मी थे, जो इस घटना में बाल बाल बच गये।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.