दसवीं के छात्र और आठवीं की छात्रा ने चुनीं मौत की राह, फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र-छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 10वीं क्लास का छात्र था, जबकि छात्रा आठवीं में पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात बतायी जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों एक ही गांव में रहकर अलग- अलग स्कूल में पढ़ते थे। नाबालिग छात्र-छात्रा के प्रेम में असफल होने के बाद कदम उठाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

डवरा थाना इलाके के गांव में आज सुबह यह वाक्या सामने आया। दोनों एक ही गांव और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता था, वहीं छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों अलग अलग स्कूलों में पढ़ते थे। पर एक ही मोहल्ले में रहने के चलते दोनों में प्रेम पनप गया। दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं थे और फांसी लगा ली। पुलिस को भी प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों में आत्महत्या की आशंका जताई है।दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.