रिटेल निवेशकों को निफ्टी50 इंडेक्स से जुड़े भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश के अवसर दे रहा स्बेरबैंक

कानपुर, दिसंबर 2025: रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक और जेएससी फर्स्ट एसेट मैनेजमेंट ने एक नया म्यूचुअल फंड 'फर्स्ट–इंडिया' लॉन्च किया है। यह फंड भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी50 (एनएसईआई) पर आधारित है, जिसमें देश की टॉप 50 कंपनियों के शेयर्स शामिल होते हैं। इस फंड के जरिए रूस के रिटेल निवेशकों को भारत के शेयर बाज़ार में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। यह लॉन्च एनएसई में आयोजित एक कार्यक्रम में स्बेरबैंक के सीईओ और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन हरमन ग्रेफ द्वारा उनकी भारत यात्रा के दौरान किया गया।

निफ्टी50 दुनिया भर के बाज़ार निवेशकों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इक्विटी इंडेक्स में से एक है। इसमें एनएसई में सूचीबद्ध 50 बड़ी और बेहद सक्रिय कंपनियों के शेयर्स शामिल हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के 15 अलग-अलग सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत में निफ्टी50 को ट्रैक करने वाले 45 से ज्यादा पैसिव फंड्स मौजूद हैं, जबकि भारत के बाहर ऐसे 22 पैसिव फंड्स ही चलते हैं। निफ्टी50 इंडेक्स साल 1996 में शुरू हुआ था और 22 अप्रैल, 2026 को इसके 30 साल पूर्ण हो जाएँगे।

यह भी पढ़े - Gold Silver Rate Today : क्या फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? जानिए आज के ताजा भाव

अशीष कुमार चौहान, एमडी और सीईओ, एनएसई, ने कहा "हमें खुशी है कि हम स्बेरबैंक को निफ्टी50 से जुड़े इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन्स लॉन्च करने में सहयोग दे रहे हैं, जो पूँजी के प्रवाह को मजबूत करेंगे और रूस के निवेशकों के लिए भारत की इक्विटी ग्रोथ को एक भरोसेमंद बेंचमार्क के जरिए खोलेंगे। यह पहल भारत के बाज़ारों में मजबूत विश्वास को दर्शाती है और भारत एवं रूस की वित्तीय साझेदारी को और गहरा बनाती है। एनएसई स्बेरबैंक के साथ मिलकर बाज़ार कनेक्टिविटी बढ़ाने, नियमों और निवेशक-सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और इन प्रोडक्ट्स के लिए लिक्विडिटी व पारदर्शिता तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि दोनों देशों के निवेशकों को नए अवसर मिल सकें।"

हरमन ग्रेफ, सीईओ और चेयरमैन- एग्जीक्यूटिव बोर्ड, स्बेरबैंक, ने कहा, "इस बार दक्षिण एशिया की ओर बढ़ते हुए, हम रूस के ग्राहकों के लिए निवेश के नए अवसर पेश कर रहे हैं। हमारा नया प्रोडक्ट भारतीय शेयर बाज़ार जैसे दुनिया के प्रमुख आर्थिक बाज़ारों में आसान तरीके से निवेश का मौका देता है। अब तक रूसी निवेशकों के पास भारतीय परिसंपत्तियों में व्यक्तिगत निवेश के सरल विकल्प उपलब्ध नहीं थे, लेकिन हमने दोनों देशों के बीच एक नया और प्रभावी वित्तीय मंच पेश किया है।"

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.