Bihar News: महिला पुलिसकर्मी से बैड टच के आरोप में हत्था थानाध्यक्ष निलंबित

मुजफ्फरपुर: महिला पुलिसकर्मी से बैड टच के आरोप में हत्था थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई।

मामले का पूरा घटनाक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला सिपाही छुट्टी के बाद घर से लौट रही थी। जब वह ढोली स्टेशन पर ट्रेन से उतरी, तो उसने थानेदार को कॉल कर सकरा थाने की गश्ती गाड़ी से उसे स्टेशन से ले जाने का अनुरोध किया। लेकिन इसके बजाय, थानेदार शशि रंजन खुद निजी कार से उसे लेने पहुंच गए।

आरोप है कि रास्ते में उन्होंने महिला सिपाही के साथ बैड टच किया। इससे आहत होकर महिला सिपाही कार से उतर गई और पैदल ही थाने तक जाने लगी। इस दौरान थानेदार कार से उसके पीछे-पीछे चलते रहे और दोबारा कार में बैठाने की कोशिश करते रहे।

जांच में खुलासा

एसडीपीओ मनोज कुमार ने इस पूरे मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की, जिसे उन्होंने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया। थाने के कई पुलिसकर्मियों ने भी जांच टीम को बताया कि थानेदार कार से पीछे-पीछे चल रहे थे, जबकि महिला सिपाही पैदल ही थाने पहुंची थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.