Bihar News: दारोगा और महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में एक दारोगा और महिला कांस्टेबल की प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई। दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर में रचाई शादी, वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी ने प्रेम विवाह किया। शादी के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो दारोगा को यह नागवार गुजरा, जिससे वहां हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

शादी में शामिल हुए पुलिसकर्मी

मंदिर की रसीद में दारोगा का नाम सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल का नाम सुमन कुमारी दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों नवादा और मुंगेर जिले में पदस्थापित हैं।

चूंकि इस विवाह में बिहार पुलिस के दो जवान शामिल हैं, इसलिए यह मामला नवादा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.