रुद्रपुर: उपचार के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत

रुद्रपुर: पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को सड़क किनारे पड़ा होने के कारण 108 एबुलेस द्वारा 35 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त युवक ने लडखडाती आवाज में अपना नाम राजेंद्र निवासी रंपुरा बस्ती होना बताया था और बेहोश हो गया था। इसके बाद से ही युवक को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सोमवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दाखिल रजिस्ट्री में युवक का नाम राजेंद्र लिखा हुआ है। जब रंपुरा बस्ती में पूछताछ की,तो मृतक का कोई सुराग नहीं ल गा। बावजूद इसके पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.