नैनीताल के हल्द्वानी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना मॉडल का होगा अनुसरण

देहरादून। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत नैनीताल के मॉडल का प्रदेश की सभी जनपदों में अनुसरण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।

बुधवार को राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को नैनीताल मॉडल पर अपने-अपने जिलों में संवेदीकरण कार्यशाला और असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने अपने पत्र में सभी जिलाधिकारियों से कहा कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के साथ "संवेदीकरण कार्यशाला" एवं असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के प्रयोग और मॉडल के सकारात्मक परिणाम आए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में बालिकाओं के साथ "संवेदीकरण कार्यशाला" एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण के संबंध में उक्त नैनीताल मॉडल के आधार पर अपने-अपने जनपदों में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज
बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने...
Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.