Varanasi News: युवक को बाल पकड़कर पीटने वाले चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज

वाराणसी: वाराणसी जिले के संकट मोचन मंदिर पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी एक युवक का बाल पकड़कर डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

लंका थाने के मुताबिक, कुछ दिन पहले वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा था, जिस पर मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, जब आरोपियों की पहचान के लिए पीड़ित को चौकी बुलाया गया, तो वहां मौजूद युवकों ने पुलिस के सामने ही दोबारा उसे मारने की धमकी दी। इसी पर आक्रोशित होकर चौकी इंचार्ज ने युवक की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ चौकी इंचार्ज के पक्ष में भी बोल रहे हैं।

CCTV फुटेज जारी, जांच जारी

वाराणसी पुलिस ने युवकों की दबंगई का CCTV फुटेज भी जारी किया है, जिसमें उनका पहले की गई मारपीट में शामिल होना साफ देखा जा सकता है।

इस मामले की जांच भेलूपुर एसीपी को सौंपी गई है, और चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने...
सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.