Varanasi News: लोहता पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस टीम ने सोमवार सुबह दबोच लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हीरामन पुत्र भिचण्डू (उम्र लगभग 34 वर्ष), निवासी ग्राम गहनी, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना सिंधौरा क्षेत्र के मरुई गांव से दबोचा।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

गिरफ्तारी अभियान में कोटवां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक शिवाकांत सिंह तथा कांस्टेबल वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी लोहता ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.