मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों से की विकास पर चर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं से विकास पर चर्चा की। सर्किट हाउस में सुबह से ही उन्होंने लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद सुबह नौ बजे वह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर से रवाना हो गए। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

इसके पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक भी की थी। उन्होंने देव दीपावली को भव्य व दिव्य बनाने का निर्देश दिया था। योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सुबह मंत्रियों, भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

सोनभद्र एक कार्यक्रम में शामिल होने आये कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री और शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल, पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि ने भी मुलाकात की।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.