Road Accident In Unnao:उन्नाव में सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल  

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक व महिला की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में कंटेनर पीछे से घुस गया। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, ट्रक खलासी व कंटेनर चालक को भी चोटें आई हैं। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने उन्हें अस्पताल भेजा। वहीं एक अन्य घटना में दवा लेने निकली महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

केस-1

बिहार प्रांत के जिला व थाना बक्सर के सिंधी गेट निवासी ट्रक चालक लालू भगत (40) पुत्र छेदीलाल खलासी परशुराम भगत (35) पुत्र त्रिलोकीनाथ निवासी आरा उदैत नगर भोजपुर बिहार के साथ पटना से गाजियाबाद रेलवे का लोहा लादकर जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बहलोलपुर गांव के पास ट्रक रोककर चालक टायर चेक कर रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ट्रक चालक व खलासी सहित कंटेनर चालक घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम घायलों को सीएचसी लाई। जहां डाक्टर ने लालू भगत को मृत घोषित कर दिया। खलासी व कंटेनर चालक हरि प्रकाश पुत्र बलबीर निवासी जींद हरियाणा को रेफर कर दिया। लालू की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी अनिता व तीन बच्चे बिलख उठे।

केस-2

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला ब्राह्मण टोला निवासी मालती (50) पत्नी राजेश कुमार बुधवार दोपहर दवा लेने घर से पैदल निकली थी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शकीला मार्केट के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आ गईं। परिजनों उसे सीएचसी ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उसकी हालत गंभीर हो गई। इस पर परिजन उसे सफीपुर सीएचसी ले गए। जहां  डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.