सोनभद्र: सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

सोनभद्र (उप्र)। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवल गांव में सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अंकित (पांच) और सौरभ (छह) मंगलवार शाम खेलते-खेलते टूटे ढक्कन वाले सेप्टिक टैंक के पास चले गए और उसमें गिर गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता चलने पर परिवार के सदस्य बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.