सोनभद्र: अधेड़ के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Sonbhadra News : बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव स्थित झपराटोला में शनिवार रात झोपड़ी में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की किसी ने सिर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। इस दौरान झोपड़ी में एक युवती भी थी। जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।

हत्या की घटना से गांव में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव स्थित झपराटोला निवासी 55 वर्षीय रामपति शनिवार की रात घर में चारपाई पर सो रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान रात लगभग तीन बजे अचानक किसी ने उसके सिर पर वार करके हत्या कर दी। घटना के दौरान उसी घर में एक लड़की भी थी। लड़की घटना को देखकर चिल्लाने लगी। लड़की का शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। अचानक हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया। 

एक महीने से रामपति रह रहे थे झोपड़ी में

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र जुगुल किशोर के अनुसार, डूब क्षेत्र सुंदरी गांव के रहने वाले शिवशंकर उनके पिता रामपति की जमीन लेकर इस जगह पर झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि लगभग एक महीने पहले दोनों अपने गांव सुंदरी गए थे। झोपड़ी में अकेले एक लड़की रहती थी। इस वजह से शिवशंकर ने उसके पिता रामपति को यहां रहने के लिए कहा था। तब से पिता रामपति उनकी झोपड़ी में ही रहते थे। वहीं थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए घटना के कारणों की जानकारी करने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.