- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- झांसी
- TTE की पत्नी ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी; सामने आई यह वजह
TTE की पत्नी ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी; सामने आई यह वजह
झांसी : पत्नी वॉट्सऐप चला रही थी... इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। पति जब ड्यूटी पर चला गया, तो पत्नी ने जहर खा लिया। ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां इलाज के दौरान रविवार को पत्नी की मौत हो गई। अभी इनकी शादी के सिर्फ 10 महीने हुए थे। वहीं, पत्नी के फूफा का आरोप है कि भतीजी के ससुरालवाले कार की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। भतीजी ने जहर खाया या खिलाया गया? इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
अरविंद ने बताया- घर में काजल और उसका पति रहता था। हमें बताया गया कि शनिवार को भुवनेंद्र ड्यूटी के लिए निकल गया। लौटकर आया, तो काजल ने जहर खा लिया था। शनिवार सुबह 9 बजे का केस था और हम लोगों को दोपहर 2 बजे बताया गया। इलाज के दौरान आज काजल की मौत हो गई। हम लोगों ने जब भतीजी काजल का मोबाइल मांगा, तो वो भी नहीं दिया। कह रहे हैं कि हम जो बात बोल रहे हैं, वही बात मानी जाएगी। अब जहर खाया या जबरदस्ती खिलाया, ये नहीं कह सकते। कार की डिमांड थी, तो कुछ भी कर सकते थे।
