एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार

मुंबई, अगस्त 2026: मनोरंजन देखने का तरीका तेजी से बदल रहा है। दर्शक अब लाइव टीवी, ओटीटी और अलग-अलग डिजिटल कंटेंट के लिए कई डिवाइस या प्लेटफॉर्म के बीच स्विच करने के बजाय एक ही जगह पर अपनी पसंद का कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं। इसी बदलती पसंद के बीच डिश टीवी ग्रुप के कनेक्टेड एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा VZY स्मार्ट टीवी ने लॉन्च के पहले ही साल में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कुल बिक्री दर्ज की है।

VZY में लाइव टीवी चैनल, ओटीटी ऐप्स और AVOD कंटेंट एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इसके लिए पारंपरिक सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होती। इससे ग्राहकों को टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट का एकीकृत अनुभव मिलता है। चुनिंदा मॉडल की खरीद पर 30,000 रुपये तक के कंटेंट लाभ भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - अनमोल टीवी की ‘हमारी राधा’ एक्ट्रेस सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें, बोलीं- ‘दही हांडी में महिलाओं की भागीदारी शक्ति का खूबसूरत प्रदर्शन’

छोटे शहरों तक बढ़ी पहुंच

VZY की पहुंच बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-II और टियर-III शहरों तक बढ़ाने में डिश टीवी ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पार्टनर्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क की अहम भूमिका रही है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल ने कहा कि पहले ही साल में 200 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री भारतीय ग्राहकों के बीच कनेक्टेड एंटरटेनमेंट की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि VZY के जरिए कंपनी बदलती ग्राहक जरूरतों को पूरा करने के साथ इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है।

वहीं, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुखप्रीत सिंह ने कहा कि VZY लाइव टीवी, ओटीटी, AVOD और आसान कंटेंट सर्च को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। उनके मुताबिक, 200 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री ग्राहकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है।

VZY की यह उपलब्धि भारत में स्मार्ट टीवी के बढ़ते इस्तेमाल और एक ही डिवाइस पर कई मनोरंजन विकल्प पाने की बढ़ती मांग को भी रेखांकित करती है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.