“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने

मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपने भावनात्मक फैमिली ड्रामा और बदलते रिश्तों के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। मौजूदा कहानी में शानाया और चिराग का रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां दोनों के बीच कही न गई भावनाएं और गलतफहमियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हालिया ट्रैक में शानाया (मुस्कान बामने) राशी (अक्षया हिंदालकर) की मदद करती है, जिसके बाद पुष्पा (करुणा पांडे) उसे अपनी बेटी के रूप में स्वीकार करती हैं। हालांकि, इस बढ़ती स्वीकार्यता के बीच मनवा (रसिका धोंबले) खुद को परिवार में धीरे-धीरे अलग-थलग महसूस करने लगती है।

यह भी पढ़े - नायक के 25 साल बाद फिर बड़े मंच पर अनिल कपूर, ‘इंडिया के टॉप 1%’ की पहली झलक जारी

इसी बीच मनवा चुपचाप कनाडा के एक प्रोग्राम के लिए आवेदन कर देती है। शानाया को उसकी योजना का पता चलता है, लेकिन वह दुविधा में पड़ जाती है कि यह बात चिराग को बताए या नहीं। उसे डर है कि सच्चाई जानकर चिराग को गहरा सदमा लग सकता है। दूसरी ओर, शानाया पहले ही चिराग को तलाक के कागजात सौंप चुकी है।

अब दोनों के सामने उन भावनाओं का सामना करने की चुनौती है, जिन्हें उन्होंने लंबे समय से अपने भीतर दबाकर रखा है।

मुस्कान बामने ने बताया रिश्ते की खासियत

शानाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा, “हममें से कई लोग उन लोगों की रक्षा करना चाहते हैं, जिन्हें हम प्यार करते हैं, भले ही हमें यह न पता हो कि हम सही फैसला ले रहे हैं या नहीं। व्यक्तिगत रूप से, मैंने हमेशा महसूस किया है कि जो रिश्ते हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, वही ऐसे होते हैं, जहां बातचीत सबसे मुश्किल हो जाती है।”

उन्होंने कहा कि शानाया और चिराग के रिश्ते में बहुत कुछ अनकहा रह जाता है और यही उनकी जर्नी को दर्शकों के लिए रिलेटेबल बनाता है। बतौर कलाकार उन्हें इन शांत और भीतर छिपी भावनाओं को पर्दे पर एक्सप्लोर करना पसंद आया।

मनवा खुद को विलेन नहीं मानतीं: रसिका धोंबले

मनवा का किरदार निभा रहीं रसिका धोंबले ने कहा कि मनवा खुद को इस कहानी की विलेन नहीं मानती। वह सिर्फ यह समझने की कोशिश कर रही है कि उसकी जगह कहां है और क्या वह परिवार में पीछे छूट रही है।

उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते में असुरक्षित महसूस करने पर छोटी-छोटी बातें भी कई बार बहुत बड़ी लगने लगती हैं। मनवा की कहानी यह भी दिखाती है कि जिंदगी बदलने वाले फैसले लेने से पहले खुलकर बातचीत करना कितना जरूरी है।

अब सवाल यह है कि क्या मनवा का कनाडा जाने का फैसला शानाया और चिराग को फिर करीब लाएगा या दोनों के रिश्ते में हमेशा के लिए दूरी पैदा कर देगा?

देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.