सिद्धार्थनगर में आसमानी कहर: आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को मौसम ने विकराल रूप ले लिया। बांसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोहर गांव के पास सड़क किनारे फेरी के लिए जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

वहीं, उड़वलिया गांव निवासी इरशाद अहमद (23), जो अपनी शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था, वह भी बिजली की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

समोगरा गांव के पश्चिम सिवान इलाके में रिजवान उर्फ कल्लू (40) और सतीश यादव उर्फ लाला (35) की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सभी घटनाएं बांसी कोतवाली क्षेत्र में हुईं, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बांसी तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि करते हुए पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहसीलदार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा योजना के अंतर्गत जल्द ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कानूनी और राहत की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.