सात फेरे के सातवें दिन दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

शामली : शादी के सात दिन बाद ही एक दुल्हन अपने ससुरालियों को खाने में नशे की दवा देकर नकदी और जेवर समेटकर भाग निकली। घंटों बाद परिवार को होश आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और बहू गायब थी। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और उसके बाद उपचार कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 23 नवंबर को बागपत के गाधी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बुधवार की शाम विवाहिता ने सभी के लिए खीर-पूड़ी बनाया और सबको साथ बैठकर खाने को कहा। खाते-खाते अचानक परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। कई घंटों बाद परिवार के एक व्यक्ति की आंख खुली तो उसने दूसरों को उठाया।
 
देखा तो विवाहिता कहीं नजर नहीं आई। कमरों में देखा तो जेवर, नकदी समेत विवाहिता के कपड़े भी गायब मिले। इसके बाद वह प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय थाने पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर कुमार चौधरी का कहना है घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.