- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- शाहजहांपुर: झगड़ा शांत कराने गए सिपाहियों से हाथापाई, फाड़ी वर्दी
शाहजहांपुर: झगड़ा शांत कराने गए सिपाहियों से हाथापाई, फाड़ी वर्दी
On
शाहजहांपुर: हरनोखा गांव में झगड़े को लेकर डायल 112 के सिपाही बीच बचास कराने के लिए गए। एक पक्ष ने सिपाहियों के साथ हाथापाई और एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी पक्ष को डांटते हुए बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी यशपाल पक्ष के लोग दो सिपाहियों से हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित अजीत सिंह ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी यशपाल उर्फ बीबी, सरिता, सोनू, शिवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
खबरें और भी हैं
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
By Parakh Khabar
Latest News
15 Aug 2026 08:06:49
मुंबई, अगस्त 2026: मुंबई में आयोजित ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
