Shahjahanpur News: किसान यूनियन के आंदोलन को मिला बेसिक शिक्षा संघ का समर्थन

शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं का धरना गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों की समस्याओं के समाधान और पुलिस से जुड़ी शिकायतों को लेकर चल रहे इस आंदोलन को अब बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ का भी समर्थन मिल गया है।

गुरुवार को संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव धरना स्थल पर पहुंचे और भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव को समर्थन पत्र सौंपा।

शिक्षकों ने भी जोड़ी अपनी मांगें

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने भाकियू के मांग पत्र में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को भी शामिल किया।

शिक्षकों ने कक्षा परिवर्तन, माता-पिता और बच्चों के नाम में संशोधन तथा जन्मतिथि सुधार से जुड़े प्रतिबंध हटाने की मांग की। इससे विद्यालय स्तर पर अपार-आईडी और यू-डाईस से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

इस दौरान राजेश शर्मा, आसिफ अली मंसूरी, राकेश यादव, वीरबहादुर मिश्रा, रूप कमल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

भाकियू जिलाध्यक्ष की चेतावनी – "बड़ा आंदोलन करेंगे"

भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान धैर्य की परीक्षा न लें। उन्होंने कहा, "जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन करेंगे।"

धरने में सोनपाल सिंह, रघुवीर सिंह, रामजी शर्मा, हेतराम राजपूत, सतेंद्र कुमार सिंह, कौशल सिंह, आलोक मिश्रा, संतोष सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.