- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, चार लोग घायल
Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, चार लोग घायल
तिलहर: नेशनल हाईवे पर छुट्टा सांड़ को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार दूसरी दिशा में चली गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
टक्कर के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुलने से कोई गंभीर जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई
वीजे चन्दौर मठ (49 वर्ष), पुत्र श्री गुलाटी तैयबा, निवासी दसावानगर, थाना गदका, सिद्धार्थ रोड, धारवाड़, कर्नाटक।
पिक्की रस्पा (49 वर्ष), निवासी छीकाकशी, थाना गडक, जिला राजौर, कर्नाटक।
राजशेखर (26 वर्ष), पुत्र नित्यानंद स्वामी, निवासी मल्लोर, थाना व्यादेमिरा, जिला हावेरी, कर्नाटक।
सोमाप्या (49 वर्ष), निवासी थाना व कस्बा गडक, जिला राजौर, कर्नाटक।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
