- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सम्भल
- संभल: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों का आरोप...पति हिरासत में
संभल: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों का आरोप...पति हिरासत में
दहेज में कार न देने की वजह से की हत्या
On
महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।
संभल: हयातनगर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला का शव कमरे की छत में लगे पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में कार न देने की वजह से हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार की सुबह छह बजे सुनीता का शव कमरे की छत में लगे पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सुनीता को फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। चीख पुकार को सुनकर मुहल्ला के लोग भी इकठ्ठा हो गए। सुनीता की मौत होने की पर मायके वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
मायके वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दामाद पर गला दबाकर सुनीता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। सुनीता के पिता रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय को हिरासत में लिया। पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खबरें और भी हैं
गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
By Parakh Khabar
प्रेमिका द्वारा जहर खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Parakh Khabar
मेरी व्यथा… डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
दर्द की जड़ तक पहुँचना क्यों आवश्यक है
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 18:49:20
मुरादाबाद: थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से मिली युवती की लाश...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
