- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सम्भल
- UP: चार महीने की लव मैरिज टूटी, पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद फांसी लगाकर दी जान
UP: चार महीने की लव मैरिज टूटी, पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद फांसी लगाकर दी जान

संभल/बहजोई। चार महीने पहले प्रेम विवाह कर साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला जोड़ा रविवार को दर्दनाक अंत तक पहुंच गया। मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद घबराए पति ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घायल पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
चार महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
विवाद के बाद वारदात
रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर करण ने पत्नी सपना के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद करण ने घर के बाहर सीढ़ी के पास दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
भाई ने खोला राज़
घटना के वक्त घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। तभी करण का छोटा भाई निहाल सिंह घर आया। उसने सपना की चीखें सुनीं। दरवाजा बंद होने पर निहाल ने बहन पायल को छत से अंदर भेजा। दरवाजा खुलने पर घर के अंदर करण फांसी पर लटका मिला, जबकि सपना खून से लथपथ पड़ी थी।
सड़क पर बेहोश हुई पत्नी
गंभीर हालत में सपना खुद बाहर निकली और एक ई-रिक्शा से इस्लामनगर पहुंची। वहां चौराहे पर ही वह बेहोश हो गई। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सपना की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
मां ने लगाया हत्या का आरोप
इधर, मृतक करण मौर्य की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर पहुंचीं एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का प्रतीत होता है। पति ने पत्नी पर हमला कर खुद आत्महत्या कर ली। महिला का इलाज जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।