- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: भाजपा कार्यकर्ता ने अधीक्षण अभियंता को जूते से पीटा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, द...
Ballia News: भाजपा कार्यकर्ता ने अधीक्षण अभियंता को जूते से पीटा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

बलिया। शनिवार दोपहर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह और भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह के बीच विवाद मारपीट तक पहुँच गया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने अपने साथियों संग कार्यालय में घुसकर अधीक्षण अभियंता को गाली-गलौज करते हुए जूते और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता को जूते से मारते नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह ने भी अधीक्षण अभियंता और विभागीय कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे अपने गांव सागरपाली की 10 साल से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधीक्षण अभियंता ने गाली-गलौज किया और कर्मियों संग मिलकर उनकी पिटाई कर दी। चोट लगने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।