- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : घाघरा नदी में मिला लापता मासूम का शव, गांव में मचा कोहराम
Ballia News : घाघरा नदी में मिला लापता मासूम का शव, गांव में मचा कोहराम
On

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के नवका गांव से लापता दो वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर दियारे के पास घाघरा नदी में उतराया मिला। शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को पुलिस की सूचना पर वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम ने घाघरा नदी में करीब पांच घंटे तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार सुबह परिजन नदी किनारे तलाश करते-करते चांदपुर दियारे पहुंचे, जहां नदी के पानी में मासूम का शव उतराया दिखाई पड़ा। शव बाहर निकालकर परिजन घर ले आए।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद दी और शासन स्तर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं
बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी का सामान संग दो युवक गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Ballia News: बलिया में ठेकेदार पर हमला, मजदूरी मांगना पड़ा भारी
By Parakh Khabar
Latest News
24 Aug 2025 20:38:18
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के नवका गांव से लापता दो वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह सहतवार थाना क्षेत्र के...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.