संभल: हाथों पर सजी थी महंदी...रिश्तेदारों में बांट दिए थे शादी कार्ड, लड़के ने किया इंकार तो दर्ज हुई FIR!जाने मामला

संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर युवक पक्ष ने शादी से 10 दिन पहले बरात लाने से इंकार कर दिया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी युवक से अपनी बेटी की शादी तय की थी। 11 मार्च को बरात आनी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई रस्मों को भी करा दिया है। टेंट, हलवाई, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान का भी इंतजाम हो गया है। 

रिश्तेदारों को कार्ड भी बांट दिए गए हैं। आरोप लगाया कि 29 फरवरी को युवक पक्ष ने बरात लाने से इंकार कर दिया। युवक पक्ष की ओर से दहेज में अपाचे बाइक, ढाई लाख रुपये की मांग की गई। युवती के पिता ने दहेज में सामान देने से मना किया तो युवक पक्ष ने बरात लाने से इंकार कर दिया। युवती के पिता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.