संभल : घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या, फैली सनसनी

संभल: रजपुरा थाना क्षेत्र में घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी ज्वाली (52 वर्ष) पुत्र श्रीराम पिछले 20 साल से गांव भीकमपुर जैनी में ससुराल में रह रहा था। रविवार को रात किसान ज्वाली डेयरी पर दूध देकर आने के बाद घर के कमरे में सो गया। रात में किसी वक्त ज्वाली की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को सुबह जब बेटा अरविंद कमरे में पहुंचा तो ज्वाली नहीं उठा। अरविंद ने रजाई उठाई तो ज्वाली का खून से लथपथ शव देखकर चीख निकल गई। ज्वाली की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शरीर पर भी चोट के निशान थे। ज्वाली नग्नावस्था में था। परिजनों ने ही बाद में कपड़े पहनाए।

ज्वाली की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीशचंद्र आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ज्वाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गांव में भी ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.