Sambhal News: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में हरियाणा के नूह से युवक गिरफ्तार

संभल: 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के बाद भ्रामक वीडियो पोस्ट कर माहौल खराब करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के नूह जिले के मसीत गांव निवासी मोमिन पुत्र फारूख को गिरफ्तार किया है।

भ्रामक वीडियो से फैलाई गई अफवाह

हिंसा की घटना के बाद यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे संभल की जामा मस्जिद का बताया गया था। वीडियो में मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ के दृश्य दिखाए गए थे, जिससे लोगों में आक्रोश फैलने लगा।

जांच में सामने आई सच्चाई

पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो किसी अन्य राज्य की मस्जिद का था और इसे संभल की मस्जिद का बताकर गलत जानकारी फैलाई गई। इस मामले में 6 दिसंबर को साइबर थाने के दरोगा अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था।

युवक की पहचान कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंबी जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची, जिसने जानबूझकर वीडियो पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने मोमिन को हरियाणा के नूह जिले के मसीत गांव से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के अन्य संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.