Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर रंगशाला संचालक की दर्दनाक मौत

संभल/जुनावई : जुनावई थाना क्षेत्र में एक दुर्घटनावश रंगशाला संचालक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और असंतुलन के कारण फिसलकर ट्राली के नीचे आ गया।

जानकारी के मुताबिक, मोनू (30 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल, निवासी गांव बदरपुर, थाना डिबाई, जनपद बुलंदशहर, मंगलवार की शाम बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र स्थित एक गांव में रंगशाला लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे जुनावई थाना क्षेत्र के दुबारी कला गांव के पास बदायूं-मेरठ हाईवे पर पहुंचे, मोनू ने वाहन चलाने की जिम्मेदारी अपने साथी जयवीर (निवासी नयावास, थाना डिबाई) को सौंप दी और खुद ट्रैक्टर से उतरकर गुटखा लेने दुकान की ओर चला गया।

यह भी पढ़े - Sambhal News : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुछ देर बाद जब वह वापस आया और ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.