- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सम्भल
- Sambhal News: सीओ अनुज कुमार चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल की मिली नई जिम्मेदारी
Sambhal News: सीओ अनुज कुमार चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल की मिली नई जिम्मेदारी
On
संभल: जामा मस्जिद सर्वे विवाद और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर सुर्खियों में आए संभल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज कुमार चौधरी का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। पांच महीने पहले हुई इस घटना के बाद अब पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने उन्हें चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जगह अब आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल का नया सीओ नियुक्त किया गया है।
अब प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जबकि बहजोई के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को सीओ यातायात बनाया गया है।
इस बदलाव को संभल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के नजरिए से देखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
शाहजहांपुर : पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
29 Apr 2026 11:07:08
महराजगंज : सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर को फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
