Ballia News: शाम को निकले युवक का खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बहुआरा (लुटईपुर) निवासी उपेंद्र मिश्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र मिश्र शनिवार शाम करीब पांच बजे श्रीपालपुर चट्टी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह ग्रामीणों को उनका शव गांव के ही हृदयानंद सिंह के खेत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़े - भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सूचना मिलते ही दोकटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई तारकेश्वर मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.