मुरैना में ऑनर किलिंग: प्यार की सजा बनी मौत, दादा निकला हत्याकांड का साजिशकर्ता

मुरैना (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 19 वर्षीय युवती मलिश्का की प्रेम संबंधों के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि खुद मृतका के दादा पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज मामला बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव का है, जहां 17 जून की रात करीब 9 बजे मलिश्का अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसे घेरकर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े - पुणे में 150 से अधिक ट्रैवल पार्टनर्स के साथ प्रिज़्म का बड़ा आयोजन, पश्चिम भारत में विस्तार को मिलेगी नई गति

पहले पहल मृतका के दादा सिरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है और परिवार को पहले से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आरोपियों के नाम भी बताए। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच शुरू की।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, परत-दर-परत सच सामने आता गया। कॉल डिटेल्स, गवाहों के बयान और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ कि मामला उतना सीधा नहीं है, जितना दिखाया जा रहा है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मलिश्का का अपने चाचा के साले से प्रेम संबंध था और इसी बात को लेकर परिवार नाराज़ था। परिजनों को युवती की यह स्वतंत्रता नागवार गुजर रही थी और परिवार के सम्मान के नाम पर उसकी हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस की गहन पूछताछ में सिरनाम सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए जमीन विवाद का झूठा बहाना भी गढ़ा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह घटना एक बार फिर ऑनर किलिंग की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, जहां प्यार करने की कीमत एक बेटी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी – और वह भी अपनों के ही हाथों।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.