संभल: युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ में आठ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

संभल/ बबराला: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप में आठ को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल गुन्नौर अतर सिंह ने बताया कि  मिशन शक्ति अभियान में गुन्नौर के मोहल्ला तार निवासी सत्यवीर पुत्र नत्थू, बबराला के यादवान कालोनी निवासी शालू पुत्र पूरन सिंह को महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें हुए पकड़ा है। 

लोहिया कॉलोनी निवासी प्रशांत शर्मा, गांव गोठना के सत्यपाल और जुनावई थाना क्षेत्र गांव दुबारी कलां निवासी प्रेम सिंह को गांव सैजना मुस्लिम में गिरफ्तार किया गया। धनारी थाना पुलिस ने सुखवीर निवासी बाजू नगला रामघाट जिला बुलंदशहर व बहजोई थाना पुलिस ने गुलाब सिंह निवासी यादव कॉलोनी निवासी जबकि चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने प्रदीप राना निवासी सैदपुर को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.