Saharanpur News: शादी में दहेज विवाद से मची अफरा-तफरी, घरातियों ने बारातियों को बनाया बंधक

सहारनपुर। जिले के नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हा दहेज में आई छोटी कार को देखकर नाराज हो गया। दूल्हे ने बड़ी कार की मांग कर दी, जिस पर दूल्हे पक्ष के अन्य लोग भी अड़ गए। दुल्हन पक्ष ने काफी मान-मनौव्वल किया, लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि नाराज होकर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया।

हालांकि बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से बारात को तो जाने दिया गया, लेकिन दूल्हे पक्ष के बीस रिश्तेदारों को गांव में रोक लिया गया। देर रात तक दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिशें चलती रहीं।

सूत्रों के मुताबिक, हरिद्वार के ज्वालापुर से एक युवक की बारात गांव पहुंची थी। बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया, भोज का आनंद लिया गया और डीजे पर नाच-गाना भी हो रहा था। तभी दहेज में स्कॉर्पियो कार के स्थान पर स्विफ्ट कार देखकर दूल्हा भड़क उठा। उसने बड़ी कार की मांग पूरी होने तक शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन पक्ष ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे और उसके परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। हालांकि, कुछ स्थानीय जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप के बाद बारात को गांव से रवाना कर दिया गया, लेकिन लड़के पक्ष के बीस करीबी रिश्तेदारों को रोक लिया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर गांव में टीम पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझाने की बात कहते हुए किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.