रामपुर: 34 घंटे की छानबीन में आयकर विभाग अहम दस्तावेज लेकर लौटा

शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक 13 ठेकेदारों के घरों पर मारा छापा By Vishal Singh

रामपुर: रामपुर के 13 ठेकेदारों के आवासों पर 34 घंटे की मैराथन छानबीन के बाद आयकर विभाग के अधिकारी शनिवार की शाम 6:30 बजे अहम दस्तावेज लेकर दिल्ली और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। आयकर विभाग की टीमों ने पूर्व मंत्री आजम खां के 13 करीबी ठेकेदारों के घरों पर छापामारी की थी। टीम ने कुछ ठेकेदारों के कंप्यूटर और लैपटॉप की हार्ड डिस्क की कॉपी भी की है। 

पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी ठेकेदारों के आवासों पर आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे छापा मारा। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि ठेकेदारों के आवासों पर रुकी और बाहर से खाना आदि मंगाकर रात का और दिन का भोजन किया।

यह भी पढ़े - जन्मदिन को सेवा में बदला: डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे कंबल, मिला भरपूर आशीर्वाद

टीम में शामिल अधिकारियों ने जमीन, दीवार और छतों की आधुनिक मशीनों से स्कैनिंग की और जहां जो मिला उसे रख लिया। इस दौरान टीम के अधिकारी ठेकेदारों से जौहर विश्वविद्यालय को दिए गए चंदे की बाबत सवालात भी करते रहे। अधिकारियों को संदेह था कि ठेकेदार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा दिया गया है। क्योंकि इससे पहले 18 अक्टूबर को आयकर विभाग की टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची थी और कई दस्तावेजों की छानबीन कर अपने साथ लखनऊ ले गई थी।

जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों के निर्माण पर यूनिवर्सिटी के कागजों में 60 करोड़ रुपये दर्शाया गया है जबकि सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने नापजोख कर करीब 800 करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी की इमारतें बनवाने पर खर्च होने का आकलन किया है। इसके बाद आयकर विभाग सक्रिय हुआ और आजम के करीबी 13 ठेकेदारों के आवासों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। 34 घंटे की छापामारी में फरहत खां के आवास से आयकर विभाग की टीम को 20 लाख का सोना और 28000 रुपये की नकदी मिली है। ऐसा ठेकेदार का कहना है। आयकर विभाग की कार्रवाई से आजम के करीबियों में हड़कंप है। 

इन ठेकेदारों के आवासों पर हुई आईटी की छापेमारी
- फरहत खां, माला रोड निकट नवाब गेट।
- असद खां, घेर नज्जू खां।
- नईम खां, झूले वाली इमली।
- शीराज खां, मोहल्ला लाल मस्जिद।
- गालिब नूर, घेर तोगां रामपुर।
- अनोखे अली, खारी कुआं।
- शाहीन खां, बाग छोटे साहब।
- कृष्ण गोपाल सक्सेना, अजीतपुर।
- हाजी सदाकत, काजी की गली।
- जुनैद खां, डायमंड सिनेमा रोड।
- अनिल कुमार, आवास-विकास कालोनी।
- हाजी हनीफ, ग्राम मुरसैना।
- नन्हें राम पांडेय, स्टेशन रोड मिलक।

अधिकारियों के सवालों से ठेकेदारों के छूटे पसीने  
आयकर विभाग के अधिकारियों के टेढ़े सवालों पर आजम के करीबी ठेकेदारों के पसीन छूट गए। अधिकारियों ने ठेकेदारों से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को चंदा दिए जाने की बाबत कई सवाल किए। हालांकि, ठेकेदार यूनिवर्सिटी को चंदा देने से इंकार करते रहे और यह भी कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय में कोई काम नहीं किया है। टीम ने ठेकेदारों के घरों में पहुंचकर उनके और उनके परिवार के मोबाइल कब्जे में ले लिए थे। 

कई राज खोलेंगे आयकर विभाग द्वारा लिए गए दस्तावेज 
आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों और जौहर यूनिवर्सिटी से लिए गए दस्तावेज कई राज खोलेंगे। यूनिवर्सिटी में छोटी-बड़ी 34 इमारतें हैं। जिनके निर्माण पर खर्च जौहर यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों में 60 करोड़ रुपये दर्शाए गए हैं। अभी आजम के करीबी आयकर विभाग के रडार पर हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.