रामपुर: किशोरी से दुष्कर्म करने में आरोपी को 20 साल की कैद, एडीजे छह की कोर्ट का मामला

रामपुर:  किशोरी का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे छह की कोर्ट ने आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास और 22 हजार रुपये अदा करने की सजा सुनाई है। स्वार थाने के पैरोकार ने भी आरोपी को सजा दिलाने में काफी मेहनत की है।

बताते चलें कि स्वार थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी राबेट गांव की रहने वाली किशोरी को कुछ समय पहले बहला फुसलाकर ले गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ बेटी का अपहरण करने के बाद उसका दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने विवचेना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। मामले की सुनवाई एडीजे छह की कोर्ट में चल रही थी। इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी राबेट को 20 साल की कैद और 22 हजार का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.