रायबरेली: बच्चे के एक्सीडेंट की फर्जी जानकारी देकर महिला का अपहरण 

रायबरेली: जिले के जगतपुर इलाके में बच्चे के एक्सीडेंट की फर्जी सूचना देकर महिला को घर से बाहर बुला कर बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जगतपुर इलाके के धर्मदासपुर गांव निवासी संतोष अग्रहरि की पत्नी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। 

संतोष के घर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसमे उसकी पत्नी को बताया गया कि उसके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है। बेटे के एक्सीडेंट की खबर सुन घबराई महिला स्कूल की ओर दौड़ी तभी कुछ लोगो ने उसका अपहरण कर लिया। संतोष ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर कॉल डिटेल तलाशना शुरू कर दिया है तथा मामले की हर पहलू से तहकीकात कर रही है। पुलिस ने इस घटना के अनावरण के लिए थाने और सर्विलांस की टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.