- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- राशन कार्ड वितरण में यूपी का प्रयागराज अव्वल, अब तक 15 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन
राशन कार्ड वितरण में यूपी का प्रयागराज अव्वल, अब तक 15 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन
1.jpg)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक-एक पात्र गरीब को चिन्हित कर राशन कार्ड जारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बताया कि प्रदेश में अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों की संख्या 1.29 करोड़ से अधिक है। अब तक प्रदेश में 3.16 करोड़ से अधिक परिवारों के सामान्य राशन कार्ड और 40.73 लाख से अधिक परिवारों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है।
राशन कार्ड वितरण | सामान्य राशन कार्ड | लाभार्थी- |
प्रयागराज जिला | 9,34,677 | 40,29,226 |
सीतापुर जिला | 7,74,576 | 31,60,253 |
आगरा जिला | 7,38,939 | 30,80,875 |
लखनऊ जिला | 7,01,070 | 29,08,145 |
जौनपुर जिला | 6,91,216 | 30,56,416 |
गोरखपुर जिला | 6,72,749 | 26,79,692 |
आजमगढ़ जिला | 6,70,679 | 30,86,602 |
बरेली जिला | 6,70,677 | 29,19,581 |
सिद्धार्थनगर | 5,89,160 | 16,97,709 |
लखीमपुर खीरी | 5,86,592 | 23,95,374
|
ये आंकड़े योगी सरकार की इस योजना की सफलता को दर्शाते हैं। अंत्योदय राशन कार्ड वितरण में भी कई जिले शीर्ष पर हैं। आंकड़े के अनुसार,
गोरखपुर ने अत्यंत गरीबों को चिन्हित कर उनको राशन कार्ड जारी करने में बाजी मारी है।
राशन कार्ड वितरण | अंत्योदय राशन कार्ड | लाभार्थी |
गोरखपुर | 1,26,392 | 4,56,750 |
सीतापुर | 1,11,714 | 3,09,470 |
लखीमपुर खीरी | 1,09,395 | 2,95,862 |
आजमगढ़ | 1,05,782 | 41,4,541 |
बरेली | 97,996 | 2,97,077 |
प्रयागराज | 86,613 | 2,61,220 |
सिद्धार्थनगर | 82,334 | 2,46,418 |
योगी सरकार ने पात्र गरीबों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आधार-लिंक्ड सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के जरिए यह प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई है। जिला प्रशासन को नियमित निगरानी और समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे।
राशन दुकानों को डिजिटल करने और पीओएस मशीनों के उपयोग से वितरण प्रणाली को और मजबूत किया गया है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महीने पात्र परिवारों को गेहूं, चावल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुफ्त में मिलें। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 1.29 करोड़ से अधिक है, जो सबसे गरीब परिवारों को लक्षित करती है। सरकार का मकसद है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में राशन वितरण को प्रभावी बनाया गया है। योगी सरकार की यह कोशिश गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मिसाल पेश कर रही है।