Lucknow News: संविदा कर्मियों ने छंटनी और वेतन कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कई जनपदों में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों को काम के बाद वेतन न मिलने और 55 वर्ष की आयु सीमा का हवाला देकर की जा रही छंटनी का विस्तार से उल्लेख किया गया।

संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रबंधन की ओर से संविदा कर्मियों को मनमाने तरीके से कार्य से हटाया जा रहा है, और हटाए गए कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन भी नहीं दिया गया। यह स्थिति न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि कर्मचारियों की आजीविका पर सीधा हमला है।

यह भी पढ़े - IPS Transfer: यूपी में छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई तैनाती

लखनऊ में संघ की ओर से मुख्य संरक्षक कौशल किशोर और मलिहाबाद की विधायक जय देवी को ज्ञापन सौंपा गया। जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.