Kanpur News: घरेलू कलह में दो दर्दनाक मौतें, गंगा में छलांग और फांसी लगाकर दी जान

कानपुर: पारिवारिक विवाद के चलते शहर में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पहला मामला शुक्लागंज का है, जहां एक लेदर फैक्ट्री में काम करने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से कहासुनी के बाद गंगा में छलांग लगा दी। वहीं दूसरा मामला कर्नलगंज का है, जहां पत्नी के नाराज होकर मायके जाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या

शुक्लागंज इंदिरानगर निवासी रमेश, जो लेदर कारखाने में काम करते थे, शनिवार रात पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गए। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह उनका शव नया पुल के पास गंगा में उतराता मिला। कैंट पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव देख फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

फांसी लगाकर दी जान

कर्नलगंज बस्ती निवासी वंशीलाल वाल्मीकि का 35 वर्षीय बेटा राहुल, जो एक प्राइवेट स्कूल में सफाईकर्मी था, का शनिवार रात पत्नी से विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी पूजा बेटियों को लेकर मायके चली गई। रविवार को घर पर अकेले मौजूद राहुल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब पिता वंशीलाल काम से लौटे तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मायके से लौटी पत्नी पति का शव देखकर बेसुध हो गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.